News Addaa WhatsApp Group Join करें

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला! व्यासजी के तहखाने में मिला नियमित पूजा की अनुमति, जिला जज की कोर्ट ने दिया आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2024  |  3:47 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला! व्यासजी के तहखाने में मिला नियमित पूजा की अनुमति, जिला जज की कोर्ट ने दिया आदेश

Gyanvapi Survey Update: वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला आया है। जिला जज ने बुधवार को बड़ा निर्णय लेते हुए व्यास जी के तहखाने में पूजा की अनुमति दे दी। साल 1993 में तत्कालीन राज्य सरकार के निर्देश पर यहां पूजा करने पर रोक लगा दी गई थी।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

हिंदू पक्ष ने तहखाने में पूजा-पाठ की इजाजत मांगी थी। बता दें कि सोमनाथ व्यास का परिवार साल 1993 तक इस तहखाने में पूजा-पाठ करता रहा था। व्यास जी के तहखाने को बीती 17 जनवरी को जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया था। सर्वे के दौरान यहां सफाई हुई थी।

बता दें कि बीते दिनों ही एक जिला अदालत ने एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को निर्देश दिया था कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट दोनों पक्षों (हिंदू और मुस्लिम) के साथ साझा की जाए। रिपोर्ट के आधार पर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि यहां पर मंदिर हुआ करता था।

इस मामले में हिंदू पक्ष का कहना है कि एएसआई को सर्वे के दौरान कई ऐसे चिह्न मिले हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण एक हिंदू मंदिर के ऊपर कराया गया था। बता दें कि यह ज्ञानवापी परिसर प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से सटा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking