News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमान जी कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हैं- त्रियुगीनारायण

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 13, 2024  |  6:35 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमान जी कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हैं- त्रियुगीनारायण WhatsApp

तुर्कपट्टी। शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भठहीं खुर्द कुशीनगर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आठवें दिन प्रवचन करते हुए कथा व्यास त्रियुगीनारायण मणि त्रिपाठी ने कहा कि हनुमान जी कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हैं, इनकी शरण में रहने से राम जी की कृपा मिलती है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इनकी पूजा करने से हमारे सभी कार्य सफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने तीन भक्तों को राजा बनाया प्रथम सुग्रीव को, तुम उपकार सग्रीवहि किन्हां ।राम मिलाय राजपद दीन्हा। द्वितीय विभीषण को राजा बनाया। विभीषण को कर्मवाद और भक्ति का उपदेश देकर राम के पक्ष में मिलाया,तब विभीषण ने सीता जी का पता बताया। हनुमान जी ने अशोक वाटिका का विनाश करके राक्षसों का वध करने लगे तब मेघनाद ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करके हनुमान जी को बांध कर रावण के दरबार में पेश किया।

वहां उनके पूंछ में रावण ने आग लगवा दिया तब हनुमान जी ने लंका को जला दिया। तत्पश्चात हनुमान जी ने सीता जी की सूचना राम जी को दिया।तब राम जी ने रावण का वध करके विभीषण को राजा बनाया। तुम्हरो मंत्र विभीषण माना, राम मिलाय राजपद दीन्हा। जब अहिरावण ने राम लक्ष्मण को पाताल में ले गया तो हनुमान जी ने अहिरावण का वध करके राम लक्ष्मण को छुड़ाया,तब राम जी ने मकरध्वज को पाताल का राजा बनाया।पैठी पताल तोरी जमकार्य , अहिरावण की भुजा उखारे।

ऐसे श्री हनुमान जी अपने भक्तों के थोड़ी सी भक्ति पर ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे अनन्त, बलवन्त, संत श्री हनुमान लाल जी के शरण में रहने से राम की कृपा होती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking