खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चेकिंग के दौरान क्षेत्र से 01 राशि गोवंशीय पशु को बरामद किया है जिसे पशु तस्कर निर्दयता पूर्वक रस्सी से बांधकर वध हेतु बिहार राज्य ले जाया जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि एक राशि गोवंश की बरामदगी एवं पशु तस्कर बुद्धू पुत्र राम किशुन बिन्द साकिन श्रीपतनगर बरसईना थाना पिपरासी जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के विरुद्ध मु.अ.सं. 050/2025 धारा 3/5ए, 5बी/8 गोवंध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 4/25 आर्मस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में एसएचओ हनुमानगंज मनीष कुमार पाण्डेय,उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरी, कांस्टेबल विक्रान्त शुक्ला, कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…