News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: भगवानपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर भीषण मारपीट के मामले में आधा दर्जन लोगों पर बलवा एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 19, 2024  |  7:19 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: भगवानपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर भीषण मारपीट के मामले में आधा दर्जन लोगों पर बलवा एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट के मामले में राबड़ी देवी की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर बलवा एवं हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पुलिस टीम गठित कर धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई है। गांव में दूसरे दिन शांति व्यवस्था कायम है। गांव में पुलिस बल लगाया गया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बताते चलें कि सोमवार को दोपहर बाद भगवानपुर गांव में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र चौधरी एवं मुसहर राजेन्द्र के बीच रास्ते का विवाद बढ़ कर खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं और ईंट पत्थर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पुलिस ने राबड़ी देवी, गुड्डी देवी, राधिका, दीपक एवं रामप्रवेश पुत्र सिंहासन, मंगरी पत्नी बनवारी को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां तीन लोगों का गम्भीर हालत देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राबड़ी देवी की तहरीर पर पुलिस ने नागेन्द्र चौधरी, मुन्नी लाल, संदीप चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, विजय चौधरी एवं गोलू निवासी भगवानपुर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191(2), 352, 115 (2) एवं 109(1) में केस दर्ज कर दो अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र केशरी एवं विजय चौधरी पुत्र रमाशंकर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

एसएचओ हनुमानगंज ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking