News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 12, 2025  |  10:28 AM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा WhatsApp
Responsive image
  • शनिवार की सुबह खेत में काम करने गयीं महिलाओं ने पेड़ से शव लटकता देखकर मचाया शोर
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव निवासी है 55 वर्षीय मोतीलाल साहनी 

खड्डा कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह सागौन के पेड़ से गले में गमछा से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव निवासी मोतीलाल साहनी 55 वर्ष पुत्र गुलजार शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले। थाने से महज कुछ दूरी पर एक फार्म हाउस में सागौन के पेड़ से उनका शव लटकते देख खेत में काम करने गयीं महिलाओं ने शोर मचाया तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मौके पर दलबदल के साथ हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुट गए। जानकारी के अनुसार पांच भाईयों में सबसे बड़े मोतीलाल साहनी के दो लड़के हैं जो रोज़ी रोटी के चक्कर में बाहर हैं। गृह कलह की बात भी सामने आ रही है।

प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि पेड़ से लटकता शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मौत आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking