खड्डा/कुशीनगर।हनुमानगंज पुलिस ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध हरे पेड़ों के कटान के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 बोटा आम की लकड़ी मय ट्रैक्टर- ट्राली पकड़कर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी एवं सिपाही विक्रांत शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध रूप से आम के हरे 11 बोटा काटकर और ट्राली पर लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध 4/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों के संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…