कुशीनगर। जिला के हनुमानगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक ब्यक्ति को अबैध गांजा के साथ उस समय दबोचा जब वह वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पर्दार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार को पनियहवा रेलवे ढाला के पास से एक अभियुक्त राजन कुमार निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद साकिन पथलहवा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर 1.2 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 दीनानाथ पाण्डेय थाना हनुमानगंज,उ0नि0 देवीलाल यादव ,का0 अमित यादव,.का0 शशिकेश गोस्वामी का0 विरेन्द्र कुमार थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…