मथौली बाजार/कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली के प्रत्येक वार्ड में वृद्धा, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, कुष्ठ रोगी पेंशन तथा अन्य सभी योजनाओं का लाभ नगर के नागरिकों के देने के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड मे कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत बुधवार को चेयरमैन नवरंग सिंह, सभासद प्रतिनिधि दिनेश राव के नेतृत्व में कार्यालय के कर्मचारी वार्ड नंबर 03 रानी लक्ष्मीबाई नगर मे पहुंच कर कैम्प लगाया । तथा मौके पर मौजूद रहकर चेयरमैन नवरंग सिह ने नागरिकों की समस्यायों को सुना तथा तत्काल निदान कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि नगर के सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रत्येक वार्ड मे अलग-अलग तिथियों में कैम्प लगाकर लोगो की समस्यायों का निदान कराया जा रहा है।
इस दौरान विजय कुमार सिंह,परमेश्वर गुप्ता,अनिल शर्मा,मोनु कुमार कन्नोजिया, धर्मराज चौरसिया,रामू प्रजापति,शिवम आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…