हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 प्लस के लोगो का टीकाकरण कराने के लिये सुबह 10 बजे से ही तांता लगा हुआ था और 4 बजे तक 242 लोगो तथा 45 प्लस में 119 लोगों को कोविड का वैक्सीन लग चुका था।
टीकाकरण कराने वालो ने कहा कि हम सभी टीकाकरण के लिये पहले से ही उत्साहित थे और हम आकर अपना टीका लगवाये है और हम लोगो को कोई दिक्कत नही है।सभी लोग ठीक है। हम सभी की अपील है कि जो लोग अपनी बुकिंग कराये हो वे सभी नियत तिथि को टीका जरूर लगवाये ले यही कोविड से बचायेगा। कुल आज 361 लोगो को कोविड का वैक्सीन लगा।
टीकाकरण टीम में सत्यप्रकाश रावत,आशुतोष मिश्र,तेजप्रताप सिंह,राजेश ओझा,अमित श्रीवास्तव,अम्बरीष गुप्ता,विश्वम्भर प्रसाद,राहुल श्रीवास्तव,सीएचओ नेहा गुप्ता,जीया वर्मा,सुनीता यादव,सपना पाल,प्रिया सिंह,एएनएम अन्नू,पूनम वर्मा,कुमकुम कुशवाहा,लालमतीआदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…