हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत साधन सहकारी समिति लिमिटेड सिकटिया में प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मंगलवार को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक नाम निर्देशन दाखिल करने का समय सुनिश्चित था। इस क्रम में साधन सहकारी समिति लिमिटेड सिकटिया में नाम निर्देशन पत्र की दाखिला में कुल 09 वार्ड के लिए 08 पर्चा दाखिल हुआ।
बताते चलें कि साधन सहकारी समिति लिमिटेड सिकटिया में संचालक पद के लिए कुल 18 पर्चा की बिक्री हुई थी। जिसमें वार्ड नंबर 01से फरियाद पुत्र सहमत,वार्ड नंबर 02 से रामअधार पुत्र पूरन व सुभाष पुत्र अलगू ,वार्ड नंबर 04 से निरंकार पुत्र सालिक,वार्ड नंबर 05 से सिंहासन प्रसाद पुत्र राम अवध,वार्ड नंबर 06 से केशव पुत्र कैलाश,वार्ड नंबर 08 से रामगोपाल पुत्र मोतीचन्द व वार्ड नंबर 09 से शान्ती देवी पत्नी जगतनरायन का पर्चा दाखिल हुआ। वहीं 09 पर्चा समय सीमा समाप्त होने पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा जमा करने से मना कर दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी रंजना प्रजापति ने बताया कि जो लोग पर्चा खरीदने के लिए आये थे उनसे बताया गया था कि 4 बजे के पहले पर्चा जमा हो जाना चाहिए लेकिन यह लोग समय सीमा समाप्त होने अर्थात चार बजे के बाद पर्चा दाखिल करने आये थे तो मैंने उन लोगों का पर्चा नहीं जमा किया है।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…