News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अपनी परवाह छोड़,मानव सेवा में लगे है कोरोना वारियर्स

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 5, 2021  |  1:18 PM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अपनी परवाह छोड़,मानव सेवा में लगे है कोरोना वारियर्स WhatsApp
  • गांवो में सैंपलिंग के दौरान लोगो को टीकाकरण के लिये भी कर रहे जागरूक

हाटा/कुशीनगर। कोरोना संक्रमण के डर से लोग जहाँ अपने को सुरक्षित रखते हुये बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे है, तो वही हमारे स्वास्थ्य विभाग के कोरोना वारियर्स जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में तैनात है। वे अपनी परवाह किये बगैर सुबह से लेकर रात तक अपनी जान जोखिम में डालकर मानव सेवा मे लगे हैं। लगातार कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद भी इन कोरोना वारियर्स का हौसला कम नही हो रहा। तहसील क्षेत्र में पिछले वर्ष से अधिक कोरोना से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं,इसके बाद भी ये अपनी ड्यूटी से पीछे नही हटे। इसमें से कई कोरोना पाजिटिव आ भी हुये।इसके बाद भी इन कर्मचारियों का कार्य करने का जुनून कम नही हो रहा है।वे अपनो से दूर रह कर अपना फर्ज निभा रहे हैं।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में तैनात वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवक्षक व आर आर टीम के सदस्य आशुतोष मिश्र व एसटीएस राजीव राय कोविड मरीजों के साथ ही टीबी मरीजों का भी ख्याल रखते है।
पिछले वर्ष से ही कोरोना महामारी में अग्रणी भूमिका निभा रहे है।खुद को सुरक्षित रखते हुये अपने ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर टीम के साथ कोरोना मरीजो के घर भ्रमण कर उनको दवा देते है। तथा मरीज के सम्पर्क में आये लोगों की टीम के सदस्य एलटी/एल ए द्वारा सैंपलिंग भी करते हैं। श्री मिश्र व राय कोरोना मरीजों के साथ ही टीबी के मरीजो का भी ख्याल रखते हुये उन्हें समय पर दवा भी उपलब्ध कराते है। इस महामारी के समय इनके द्वारा दोहरे दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। श्री मिश्र एक जून अब तक लगातार टीकाकरण में भी ड्यूटी कर रहे है। वहीं विजयकृष्ण द्विवेदी एल टी दिन रात कोरोना के खिलाफ जंग में लोगो की सेवा में तत्पर हैं। कोरोना के जब से मामले बढे है तब से कोविड़ का ड्यूटी कर रहे हैं ,परिवार से नही मिले हैं। तो वही एल टी लालसाहब सिंह भी कोविड की ड्यूटी के कारण कोरोना संक्रमण परिवार को न हो इसलिए वे दूरी बनाए हुए हैं।और विभाग के दिशा-निर्देशों पर हमेशा तत्पर रहकर कोरोना मरीजो की हौसला बढ़ा रहे हैं तथा अपनी डयूटी बखूबी निभा रहे यह ड्यूटी के दौरान संक्रमित भी हो गये थे फिर भी कार्य करने का जुनून जारी रहा।वहीं हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एल टी राजकुमार भी एक वर्षो से कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से अपने को बचाते हुए क्षेत्र की लोगो का प्रतिदिन कोविड की जाच कर रहे है। जहा तक कोविड 19 में दिये गये इनके योगदान की बात है तो पिछले वर्ष जब यह कोरोना महामारी अपना पाव फैलायी तो एल टी राजकुमार अपनी जान हथेली पर रखकर अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांवों में बाहर से आये लोगो का जहाँ थर्मल स्क्रिनिंग की वही ढाढा में बनाये गये कवारन्टाइन सेंटर पर दिन रात की पाली में अपनी ड्यूटी निभाई।इसके अलावा जनपद के सेवरही में बने आइशोलेशन सेंटर पर भी अपनी कर्तव्य को बखूबी निर्वहन किया।

तो वही वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात मुनीब अहमद भी अपने को खतरों की परवाह किये बगैर पिछले वर्ष से ही लगातार कोविड सैंपलिंग के पैकेट बनाकर उनको क्रमवार रखकर उन्हें जाँच हेतु ले जाने की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते आ रहे है। मुनीब अस्पताल कैम्पस में रहते हुये भी अपने ड्यूटी में इतने तल्लीन रहते है कि बीबी बच्चों को कम ही समय दे पाते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking