हाटा/कुशीनगर। देवरिया कुशीनगर स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रतनपाल सिंह ने हाटा में जनसम्पर्क किया और कार्यकर्ताओं की बैठक कर एकजुट होकर चुनाव में विजय दिलाने की अपील किया।
बस स्टेशन स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर नाथानी के कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व मे भाजपा को प्रदेश में भारी सफलता प्राप्त हुई है जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।एकजुट होकर आपलोग विजयी बनाईए सबके सम्मान के साथ ही सरकार के नीतियों के अनुसार जन जन के विकास का कार्य करूँगा।उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जबाब में कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जिन्हें सरकार चला रही है हर व्यक्ति तक पहुचाने व क्षेत्र का बहुमुखी विकास को प्राथमिकता दिया जाएगा।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, बाबूनंदन सिंह, अंकुश सिंह, उदयभान कुशवाहा, मनीष रूंगटा, अजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, सुकरौली महेन्द्र पासवान, अनिरुद्ध मिश्र, अर्जुन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने.श्री सिंह का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…