हाटा/कुशीनगर। मंगलवार को स्थानीय सीएचसी पर कार्यरत 108 व 102 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में तैनात कर्मचारियों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल अहम भूमिका अदा की है। जिसको देखते हुये कुशीनगर जिला के प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव द्वारा एंबुलेंस कर्मचारियों को कोविड में किये गये कार्यों के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री यादव ने द्वारा प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मचारी टेक्नीशियन और पायलट की कार्य शैली ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अग्रणी रही। इन कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आम जनमानस की सेवा बढ़-चढ़कर की है। जिले में तैनात कोऑर्डिनेटर संतोष शर्मा ने बताया कोरोना की दूसरी लहर में कोविड 19 में लगी एंबुलेंस कर्मचारी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
इस मौके पर एंबुलेंस कर्मचारी के जिला अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति, अभिषेक ओझा हेल्थ हेल्पडेस्क, शीतल द्विवेदी,संजू यादव, फिरोज खान, मुरारी लाल, श्रीप्रकाश त्रिपाठी विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…