News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मरीजों का बेहतर इलाज व उनकी संतुष्टि ही उद्देश्य- डा.रमाशंकर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 9, 2021  |  6:41 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मरीजों का बेहतर इलाज व उनकी संतुष्टि ही उद्देश्य- डा.रमाशंकर

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्राचीन काल से ही समाज के लिए चिकित्सक की भूमिका अतुलनीय रही है।चिकित्सक व चिकित्सालय के लिए मरीजों का बेहतर इलाज उनकी संतुष्टि ही चिकित्सक की प्राथमिकता होनी चाहिए।मरीज जब चिकित्सक के पास अपने रोग के इलाज के लिए जाता है और चिकित्सक मरीज की जांच कर उसका बेहतर इलाज कर देता है तथा मरीज चिकित्सक के इलाज से संतुष्ट हो जाता है यही कुशल चिकित्सक की उपलब्धि है।उक्त बातें सेवानिवृत्त चिकित्सक रमाशंकर सिंह ने नगरपालिका परिषद के एन एच 28 पर ब्लाक मुख्यालय हाटा व हीरो होण्डा एजेंसी के बीच स्थित सिंह वाई मैक्स हास्पिटल के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा। डा.रामाशकंर सिंह ने उक्त हास्पिटल का फीता काट कर शुभारम्भ किया।डा.सिंह ने आगे कहा कि यहां पर हर तरह के आपरेशन और नार्मल डिलेवरी की सुविधा विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा डा.बिपिन कुमार सिंह जो नई दिल्ली से बीएससी, बीएचएमएस,एमडी(मेडिसिन)के नेतृत्व में किया जायेगा।मै इस चिकित्सालय के निदेशक से यह कहूंगा कि लोगों को सस्ता, शुलभ इलाज व मरीजों की संतुष्टि ही अस्पताल का उद्देश्य होना चाहिए।इस दौरान डा. रबिन्द्र शुक्ला,डा.विपिन सिंह,डा.शैलेन्द्र सिंह,डा.श्वेतांक मल्ल,डा. अदिती सिह,गोरख मल्ल,रामध्यान सिंह
सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking