हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग स्थित संतुष्टि होटल के समीप नहर पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर बने रेलिंग से टकरा गई जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
मंगलवार को देवरिया जनपद के रुद्रपुर निवासी अजीत निषाद उम्र 18 वर्ष व राजन निषाद उम्र 19 वर्ष किसी कार्य से हाटा से गोरखपुर जा रहे थे कि ढाढा बुजुर्ग स्थित संतुष्टि होटल के समीप नहर की पुलिया के पास पहुंचे थे कि साथ में दो बाइक वाले भी आगे पीछे चला रहें थे कि अजीत निषाद की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई जिससे अजीत व राजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एनएचएआई एम्बुलेंस टीम ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…