News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: भाजपाईयों ने मनाया प्रधानमंत्री का 72वां जन्मदिन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 17, 2022  |  6:53 PM

478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भाजपाईयों ने मनाया प्रधानमंत्री का 72वां जन्मदिन WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में शनिवार देर शाम भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैय्या की अध्यक्षता में भाजपाईयों ने कैम्प कार्यालय पर केक काटकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 72वा जन्म दिवस मनाया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कहा कि यह बडे सौभाग्य की बात है कि भगवान विश्वकर्मा व नये भारत के विश्वकर्मा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी जन्मदिवस है जो आज पुरे देश में धुमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री देश के स्वाभिमान हैं, नारी शक्ति का अभिमान हैं। हर जाति हर धर्म और संप्रदाय एवं मजहब के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। सेना के गौरव हैं, अंत्योदय के लिए कटिबद्ध हैं। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका सहयोग लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री जी लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं।

इस दौरान स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रितेश कुमार नाथानी ने कहा कि देश के लोकतंत्र के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय नेता का आज जन्मदिन है, जिनका नाम है नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जो एक शेर हैं। आतंकवादियों ने चैलेंज किया कि श्रीनगर के लाल चौक पर जो अपनी मां का दूध पिया हो वह झंडा फहराए और भारत माता की जय के नारे लगाए तो जोशी जी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में शामिल नरेंद्र मोदी ने कहा था मैं भारत मां का बेटा हूं और दूध पिया हूं, श्रीनगर की चौक पर तिरंगा फहराऊंगा। नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया और श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। अभी कुछ दिन पहले ही देशवासियों ने श्रीनगर के लाल चौक पर जन्माष्टमी का त्योहार भी मनाया। आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फैजान खां ने कहा कि राष्ट्रीयता की पहचान प्रभु श्री राम के स्थान पर मंदिर का नींव रखने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी। श्री खान ने कहा कि जिसने गरीबी एहसास किया हो, गरीबी को जिसने देखा हो, गरीबी को जिसने महसूस किया होl बरसते पानी में मां के आंचल में छिपा हो, रेलवे स्टेशन पर दौड़ते हुए जिसने यात्रियों को चाय पिलाई हो वो नौजवान देश का प्रधानमंत्री बनता है। जिसने हिंदुस्तान के लाखों लोगों को छत दिया, गैस और बिजली भी का कनेक्शन दिया देश की सुरक्षा दूसरे तरफ गरीब का सम्मान बना रहे इसके बारे में लगातार सोचते हैं और कार्य करते है।इस दौरान अनिरुद्ध मिश्र,राहुल तिवारी,अंकित गोस्वामी,राम अवतार गुप्ता,अरुण पांडेय, नंहे प्रजापति,,सत्यम वर्नवाल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking