हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरैचा निवासी नागेन्द्र राजभर की रिहायशी झोपड़ी मे आग लग जाने से जहां एक भैंस व दो बकरी की बूरी तरीकें से जल जाने के वजह से मृत्यु हो गई है।वहीं घर में रखा कपड़ा,बिस्तर,गेहूं,चावल व अन्य खाद्य सामग्री व नकदी सहित सभी सामान जलकर राख हो गया।जिसकी सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहयोग किया तथा मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को बुलाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।इसी क्रम में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतभरिया में 2 दिन पूर्व सर्प काटने से सिकंदर चौहान के 11 साल के लड़के की मृत्यु हो गया था जिसकी सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने उनके घर पहुंचकर शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहयोग किया।इस दौरान ग्राम प्रधान पिपरैचा अजय सिंह,गोविंद सिंह,रामनिवास सिंह,बांकेलाल चौहान,संतोष शर्मा,राम बहादुर सिंह,अच्छेलाल कनौजिया, अरुण कुमार पाण्डेय,रजनीश बर्नवाल, मनोज शाही,आनन्द वर्मा, मुन्शी सिंह, विद्या बर्नवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…