News Addaa WhatsApp Group

हाटा: मिशन-शक्ति विशेष अभियान के तहत महिलाओं,बालिकाओं को चौंकी इंचार्ज ने जागरूक किया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 1, 2023  |  7:52 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मिशन-शक्ति विशेष अभियान के तहत महिलाओं,बालिकाओं को चौंकी इंचार्ज ने जागरूक किया
  • हेल्पलाइन नम्बरों पर फोन करे तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी- त्रिलोत्मा त्रिपाठी, नगर चौकी इंचार्ज

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से चलाए जा अभियान के अंतर्गत नगर में स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल सहित अन्य स्कूलों में में छात्राओं को नगर चौंकी इंचार्ज त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने जागरूक करने हेतु कहा कि जागरूकता से ही सुरक्षा है,आप जागरूक रहे कही कोई समस्या हो सम्बंधित नम्बरों पर फोन कर अवगत करावे तत्काल सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों तथा भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध विभिन्न अपराधों आदि के संबंध में जानकारी दी ।

आज की हॉट खबर- बकरीद पर कुशीनगर पुलिस अलर्ट मोड में: हर थाने को...

साथ ही बाजारों और चौराहों पर मिलने वाली महिलाओं को महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर/फोरम- वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन- मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, वन स्टाप सेण्टर-181, साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा-108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी अंय कालेज व चौराहे पर वाइक से घुमने वाले नवयुवकों के दो पहिया वाहनों का भी जांच किया और सख्त हिदायत भी दी।इस दौरान अंय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान
तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

कुशीनगर । आगामी त्योहारों, बढ़ती आवाजाही और कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद की पुलिस लगातार…

बकरीद पर कुशीनगर में हाई अलर्ट: सड़क पर नमाज नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बकरीद पर कुशीनगर में हाई अलर्ट: सड़क पर नमाज नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

बकरीद पर कुशीनगर पुलिस अलर्ट मोड में: हर थाने को मिला 20 हजार, बढ़ेगी गश्त और बैरियर चेकिंग
बकरीद पर कुशीनगर पुलिस अलर्ट मोड में: हर थाने को मिला 20 हजार, बढ़ेगी गश्त और बैरियर चेकिंग

कुशीनगर । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

प्रेम प्रसंग के चलते हुई शैलेश शुक्ल की हत्या
प्रेम प्रसंग के चलते हुई शैलेश शुक्ल की हत्या

अश्लील फोटो व वीडियो के वायरल करने की धमकी से युवती रहती थी परेशान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking