हाटा/कुशीनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया ने मंगलवार को हाटा सीएचसी का निरीक्षण किया। साढे आठ बजे सीएचसी पहुंचे । जहां जांच में उनको ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं मिले। जिसके बाद उपस्थिति रजिस्टर लेकर एक-एक कर्मचारियों को बारे में जानकारी ली।
सुबह आठ बजे जब मुख्य चिकित्साधिकारी हाटा सीएचसी पहुंचे तो ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं था। जबकि आठ बजे से ही ओपीडी शुरू करने का नियम है। लेकिन आए दिन डॉक्टरों की लेटलतीफी सहित अंय अव्यवस्था की शिकायत मिलती रहती है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने देर से आए और अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में क्या कार्रवाही की इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। सीएमओ ने कर्मचारियों की उपस्थिति, लेबर रूम, वार्ड, लैब, कार्यालय, पीआईसीयू, टीकारकण आदि का भी निरीक्षण किया।
इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि कर्मचारियों की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाऐगी। ड्यूटी से लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। लेट से आने कर्मचारियों को कारण बताओं नोटीस भी जारी किया गया है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…