News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सहकारी ग्राम विकास बैंक ने लगाया ऋण मेला शिविर, किसानों को मिला ऋण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 21, 2023  |  7:40 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सहकारी ग्राम विकास बैंक ने लगाया ऋण मेला शिविर, किसानों को मिला ऋण WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। हाटा तहसील परिसर में सहकारी ग्राम विकास बैंक की हाटा शाखा द्वारा ऋण मेला शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत पिछड़े तथा अनुसूचित जाति के किसानों को सस्ते दर पर विभिन्न रोजगारों के संचालन के लिए ऋण प्रदान किया गया। मेले में आधा दर्जन किसानों को विभिन्न योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराया गया।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ऋण शिविर की अध्यक्षता एआर कापरेटिव शिव जी यादव ने की। शिविर में उपस्थित शाखा प्रतिनिधि व भाजपा जिला महामंत्री राणा प्रताप राव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीबों तथा पिछड़े वर्ग को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाकर उन्हें समाज में सम्मानित स्थान प्रदान किया है।ऋण शिविर में सुकरौली विकास खंड के वृन्दावन निवासी किसान मधई को 60 हजार,मोहम्मदा जमीन सिकटिया निवासी गंगा को 50 हजार,बड़हरा निवासी बृजेश को एक लाख रुपए,सिकटिया निवासी रवि को पचास हजार रुपए का सहित अन्य को ऋण दिया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू शाखा प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव,गंगा दयाल सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह,अनिरुद्ध मिश्र सहित सभी अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking