News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: टीकाकरण के लिये उमड़ी भीड़,बुलानी पड़ी पुलिस

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 9, 2021  |  7:11 PM

845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीकाकरण के लिये उमड़ी भीड़,बुलानी पड़ी पुलिस WhatsApp
  • अब तक का रिकार्ड 803 को लगा सीएचसी पर वैक्सीन

हाटा/कुशीनगर।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सुबह से ही कोविड टीकाकरण के लिये लोगो की भारी भीड़ लगी हुई थी। महिलाओं व पुरुषों के लिये अलग अलग दो लम्बी कतारे लगी हुई थी,भीड़ अनियंत्रित देख पुलिस को बुलानी पड़ी। सुबह 9 से टीकाकरण शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच बजे तक चला और कुल 803 लोगों को टीका लगा जो अबतक सीएचसी पर एक दिन में लगने वाले टीके का रिकार्ड हुआ। आज के टीकाकरण में स्वयं से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के साथ ही ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके भी लोगो को टीका लगा। इस दौरान भीड़ को संभालने में कई बार पुलिस व पब्लिक में तीखी नोकझोक भी हुई। आज टीकाकरण के लिये भारी संख्या में लोगो को आने के बाबजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा धैर्य दिखाते हुये सभी को कोविड का टीका लगाया गया।
इस दौरान वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,सत्यप्रकाश रावत,तेजप्रताप सिंह,अम्बरीष गुप्ता,राजकुमार चौधरी,देवेंद्र सिंह,विश्वम्भर प्रसाद,अमित श्रीवास्तव,मुनीब अहमद सीएचओ नेहा गुप्ता,प्रीति सिंह,प्रगति वर्मा,मनीषा आर्या,स्टाफ नर्स कमिनीं विश्वकर्मा,प्रिया सिंह,कुमकुम कुशवाहा,अन्नू यादव,निधि,रचना चौधरी,लालमती पटेल,पुलिस कर्मी सुनील यादव,बिजेंद्र यादव,ओमप्रकाश,महिला पुलिसकर्मी रंजना पांडेय,सुशीला आदि उपस्थित रही।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking