हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कोरोना से जीवन बचाने के लिए लोग वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक होने लगे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार द्वारा मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा प्रा0वि0 पर कोरोना के बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए लोगों की सुबह से भारी भीड़ लगी रही। वहीं दो बजे बजे के बाद वैक्सीन की कमी के चलते केंद्र पर दूर दराज से चल कर आए कुछ लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कुल 500 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज का वैक्सीन लगा।इस दौरान सी एच ओ रामसेवक, प्रियंका शर्मा,सपना पांडेय,एनम अर्चना,सुधा,डी ए एम अजय वर्मा, सुनील कुमार,अनिल कुमार, उमेश सिंह, सरिता देवी,रागनि,रीता, अमरनाथ, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…