News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: नृत्य व गायन शारीरिक विकास में सहायक-डॉ आशुतोष मिश्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 7, 2022  |  8:39 PM

755 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नृत्य व गायन शारीरिक विकास में सहायक-डॉ आशुतोष मिश्र
  • डुमरी चुरामन छपरा महोत्सव व सरस्वती पूजन समारोह सम्पन्न
  • ग्रामीण अंचल की उभरती हुई प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

हाटा/कुशीनगर।शरीर के विकास के लिये जितना जरूरी खेल खुद है उतना ही आवश्यक नृत्य व गायन भी है।नृत्य व गायन शारीरिक विकास में सहायक होते है। उक्त बातें स्थानीय विकासखण्ड के गांव डुमरी चुरामन छपरा में आयोजित डुमरी चुरामन छपरा महोत्सव व सरस्वती पूजन समोराह में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुये डॉ आशुतोष मिश्र ने कही। डॉ मिश्र ने कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छिपी हुई प्रतिभायें उभर कर सामने आती है। उनको उचित मंच मिलने से उनके अंदर का डर भय समाप्त हो जाता है और वे अपने प्रगति के साथ हीं देश व प्रदेश में अपने गांव व जिले का नाम रोशन करते है। उन्होंने आयोजकों को धन्यबाद देते हुये यह भी कहा कि मेरे स्तर से जो भी सहयोग रहेगा मैं हमेशा करता रहूँगा और यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहना चाहिये। समारोह की शुरूआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती देवी के चित्र पर मालार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील मिश्र उर्फ दादा ने किया तो वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर अशोक मिश्र,प्रवीण पांडेय उर्फ डिम्पल ग्राम प्रधान,गुड़िया सिंह मौजूद रही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय ने कहा कि मैं ग्राम सभा के विकास के लिये हमेशा तत्तपर रहूँगा व जो भी मेरे गाँव के प्रतिभावन बच्चें है मैं उन्हें आगे बढ़ाने में यथासंभव सहयोग और प्रयास करूंगा। सांस्कृकित कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों द्वारा माँ सरस्वती के बन्दना माँ शारदे कहा तू वीणा बजा रही है से हुआ,फिर देशभक्ति गीत पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य किया,स्वागत गीत,गरीबी पर शानदार नाट्य मंचन भोजपुरी गीत खाये के मिले न रोटी छूछे के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम देर रात तक चला और ग्रामीणों ने भरपूर मनोरंजन किया। नृत्य व गायन में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों व बच्चियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

कार्यक्रम के आयोजक इंद्रेश सिंह पुजारी व नितेश मद्धेशिया द्वारा आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले नन्हे कलाकार सपना,उजाला,छोटी,राधिका,निधि,
संजना,सौम्या,आँचल,करिश्मा,सुहानी,रितेश, अनूप,कल्लू,सुबोध,कृष्णा,सूरज,बुलट,निखिल,श्लोक आदि प्रमुख रहे। इस दौरान अखिलेश मद्देशिया,महेंद्र मद्देशिया,नन्हे,सनठु,अजय सिंह,रामदेव,श्यामदेव,श्यामसुंदर,विजय सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण जन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking