Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल उड़ाया, महिला का पर्स भी किया था पार; जीआरपी ने दबोचा• सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई
Advertisement

हाटा: बेतिया स्टेट के नाम की भूमि का उप सचिव राजस्व विहार ने किया स्थलीय निरीक्षण ,मचा हड़कंप

गौतम मुनि तिवारी
Sep 1, 2024, 10:08 PM IST • अब तक 106 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार/कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली व अहिरौली में स्थित बेतिया स्टेट के नाम से भूमि तहसील मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विहार सरकार के निर्देश पर उप सचिव राजस्व विहार संजीव कुमार ने रविवार को भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी लिया। अधिकारियों के निरीक्षण से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि बिहार सरकार के निर्देश पर उप सचिव राजस्व बिहार सरकार संजीव कुमार व रविवार को मथौली स्थित चेड़ा देवी मंदिर व कचहरी तथा अहिरौली में स्टेट की जमीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान नक्से के साथ तहसील के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे जो बेतिया स्टेट की जमीनों का विवरण बताए रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बेतिया स्टेट की जमीन सुरक्षित रहे और उसका ठीक से देखभाल किया जाए। बेतिया स्टेट की जमीन पर मंदिर, मठ सहित अन्य सार्वजनिक स्थल के रूप में प्रयोग हो रहा है। निरीक्षण के बाद अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। हाटा तहसील क्षेत्र में मथौली 5.15 एकड़ व चेड़ा देवी मंदिर पर 74 डिस्मिल जमीन है। इसी प्रकार कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के गंभीरपुर में 2.9270 एकड़, साखोपर में 1.8250, मोहनमुंडेरा में 3.4390, डोमबरवा में 0.1130 व पेमली में 0.1620 यानी कुल 8.4660 रकबा जमीन है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हाटा नरेंद्र राम, तहसीलदार कप्तांगन सुमित सिंह, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, लेखपाल अमित कुमार ,रंजू यादव, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi