News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया गांव का औचक निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 1, 2021  |  1:25 PM

374 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया गांव का औचक निरीक्षण WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। सोमवार को मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा पहुचे जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0मु0नासेह और किया आगनबाडी, विकासकार्यों का निरीक्षण।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

सोमवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0मु0 नासेह अचानक गाव पहुचकर गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया, तत्पश्चात आगनबाडी सेंटर पहुचे और मौके पर कार्यकत्री सुमन देवी मिली जहां शौचालय की स्थिति आंगनबाड़ी सेंटर के टुटे फाटक को देखते ही विफर पडे तत्काल ग्रामप्रधान को दिशा निर्देश दिया की इसे तत्काल सुधार कराए। गांव में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव के बाहर सडक पर गाव का ही एक व्यक्ति द्वारा फोल्डर रख कर अतिक्रमण कर दिया है जहा आने जाने वाले लोग अक्सर चोटिल हो जाते है इस पर जिला अर्थ संख्याधिकारी ने कहा कि इस अबैधकारी व्यक्ति के बिरुद्व कार्यवाही हेतू लोक निर्माण विभाग को पत्रक जारी कर कार्यवाही कराया जाएगा।कुछ ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्कूल पर दो तरह का भोजन बनता है एक बच्चो के लिए दुसरा शिक्षकों के लिए,ग्राम प्रधान द्वारा उपलब्ध फल का प्रयोग कुछ महिला शिक्षक अपने लिए करते हैं जिस पर जिला अर्थ संख्याधिकारी ने कहा कि इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जाच करा कर बिभागीय कार्यवाही कराया जाएगा।जिला अर्थ संख्याधिकारी ने कहा कि जिन ग्रामीणों के पास पशु है उनको घुरगढढा उपलब्ध कराया जाएगा मौके पर घुरगढढे के जमीन को देखा जिस पर कुछ लोग अतिक्रमण किए हुए है जिस पर जिला अर्थ संख्याधिकारी ने कहा कि तहसील प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के बिरुद्व तहसील प्रशासन को पत्र जारी किया जाएगा।इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती शीला, ई0अनिल कुमार,उमेश सिंह,गोलही, अमेरिका प्रसाद,लालबचन तिवारी,शमसेर, मुलायम सिंह यादव, अमरनाथ गौरव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking