News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया ग्राम सभा का निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 23, 2021  |  3:07 PM

740 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया ग्राम सभा का निरीक्षण

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,ने आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक भवन,व आवासों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।वृहस्पतिवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 मो० नासेह दस बजे के लगभग आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुचकर केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान बच्चों के मिलने वाले राशन के रजिस्टर का अवलोकन किया वहीं बच्चों के परिजनों से राशन मिलने का पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान पूर्व में जहां छः बच्चे कुपोषित मिले थे वहीं आज तीन बच्चे ही कुपोषित मिले जिन्हें उचित फुड के बारे में जानकारी दी।उसके बाद जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने सामुदायिक भवन के देख रेख के बारे में जानकारी दी और गांव में मिले आवासों का निरीक्षण किया जो पूर्ण पाए गये। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को बताया कि शीघ्र ही निशुल्क बोरिग 25अक्टूबर के बाद आ जाएगा।इस लिए जिनको बोरिंग बाकी है उसे करा लें।गाव में कृषक सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण महिलाओं द्वारा किए जा रहे साबुन, मोमबत्ती,बिंदी आदि कार्यों का निरीक्षण किया और मौजूदा महिलाओं का हौसला आफजाई किया।ग्राम सभा के मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अबेध कब्जा व अतिक्रमण के बारे में लालबचन तिवारी व उमेश सिंह अंय ने ज्ञापन सौपा जिस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती शीला अनिल कुमार, प्रतिभा तिवारी,संजू,निक्की सिंह,यतीम अंसारी,हफीज अंसारी,गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking