News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सास ससुर देवर सहित अन्य के बिरुद्व दहेज उत्पीड़न,आगलगी का मुकदमा पंजीकृत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 17, 2023  |  5:48 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सास ससुर देवर सहित अन्य के बिरुद्व दहेज उत्पीड़न,आगलगी का मुकदमा पंजीकृत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पडरी गौरा में शुक्रवार की रात नवविवाहित के कमरे में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसके कमरे में आग लगाने तथा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उत्पीड़न के मामले में नवबिबाहिता नेहा सिंह के तहरीर पर पुलिस ने सास ससुर जेठानी देवर सहित अन्य के बिरुद्व दहेज उत्पीड़न व आग लगी के धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

नवविवाहिता नेहा सिंह पुत्री सुरेश सिंह निवासी गांव मुंडेरा उपाध्याय थाना हाटा कुशीनगर,ने बताया कि11 जून 023की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरा पडरी निवासी केशव सिंह के साथ धुमधाम के साथ सम्पन्न हुआ था।शादी के बाद से ही पति केशव,देवर कृष्णा ससुर गोपाल सिंह,व सासु तथा इनके समधी रामसिंहार सिंह दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही मार पीट करते थे। शुक्रवार की रात नेहा सिंह सोई हुई थी जगले के माध्यम से उक्त लोगो ने राय मशवरा करके उसके कमरे में आग लगा दिया जिसमें बिस्तर और अंय समान जलकर खाक हो गया।जलती आग देखकर मैं भागी और 112नम्बर पर घटना की सूचना दी ।

मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मायके के लोगों के हवाले कर दिया गया।नेहा ने शनिवार को कोतवाली पहुंच ससुरालियों के बिरुद्व तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने उपरोक्त लोगों के बिरुद्व धारा 498ए,323,285,3/4डीपीएक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking