News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: देश के पहले अर्थशास्त्री थे और सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध थे डा०अम्बेडकर- मोहन वर्मा, विधायक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 14, 2022  |  3:08 PM

832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: देश के पहले अर्थशास्त्री थे और सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध थे डा०अम्बेडकर- मोहन वर्मा, विधायक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में स्थित भाजपा कार्यालय पर डा०अम्बेडकर के 131वी जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहन वर्मा के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।इस दौरान विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हर साल 14 अप्रैल को भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है. इस दिन को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पर ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में ‘अंबेडकर समानता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. डॉ भीमराव आम्बेडकर यानी डॉ बाबा साहेब अंबेडकर का जन्मदिन 14 अप्रैल को 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था.

आपके लिए और..- जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का...

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में सम्मानित किया गया, क्योंकि उनकी अध्यक्षता में ही संविधान सभा ने दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया था. अंबेडकर जयंती को मनाने के पीछे का कारण जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करना है. डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने एक ऐसे भारत की कल्पना की जहां सभी नागरिकों को कानून के तहत समान माना जाए और उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के लिए अभियान भी चलाया था.

आज भले ही ज्यादातर लोग उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और दलितों के मसीहा के तौर पर याद करते हों, लेकिन डॉ अंबेडकर ने अपने करियर की शुरुआत एक अर्थशास्त्री के तौर पर की थी. डॉ अंबेडकर किसी अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी हासिल करने वाले देश के पहले अर्थशास्त्री थे. उन्होंने 1915 में अमेरिका की प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इकॉनमिक्स में एमए की डिग्री हासिल की. इसी विश्वविद्यालय से 1917 में उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी भी की.

इतना ही नहीं, इसके कुछ बरस बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से भी अर्थशास्त्र में मास्टर और डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्रियां हासिल कीं. खास बात यह है कि इस दौरान बाबा साहेब ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से डिग्रियां हासिल करने के साथ ही साथ अर्थशास्त्र के विषय को अपनी प्रतिभा और अद्वितीय विश्लेषण क्षमता से लगातार समृद्ध भी किया.इस दौरान उदय भान कुशवाहा,संतोष कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार मिश्र, अर्जून गुप्ता,बिनोद तिवारी,सुक ई मलेशिया,राजन,आंनद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…

रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking