News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: टीबी रोगियों को गोद लेने के लिये सम्भ्रांत व्यक्ति करे पहल- आशुतोष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 28, 2022  |  4:53 PM

521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीबी रोगियों को गोद लेने के लिये सम्भ्रांत व्यक्ति करे पहल- आशुतोष WhatsApp
  • 2025 तक टीबी मुक्त अभियान में बने भागीदार-नीलम
  • स्कूली बच्चो ने नाटक के माध्यम से टीबी रोग के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के अंतर्गत हेल्थ वेलेन्स सेंटर मुंडेरा उपाध्याय में टीबी जागरूक समुदाय बैठक का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला ग्राम प्रधान विजयश्री तिवारी ने किया तो मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोशाला पर्ववेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र रहे।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के द्वारा टीबी रोग के लक्षण,जांच,उपचार व सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं को लेकर शानदार नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसकी सराहना भी अतिथियों द्वारा की गयी और प्रधान प्रतिनिधि द्वारा दो सौ रुपये भी दिये गये। बैठक को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर 2025 टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगियों को गोद लेने का प्यापक अभियान चल रहा है। मैं समाज के सम्भ्रांत लोगों से अपील कर रहा हूँ कि आप आगे आये और गरीबो को गोद ले और उनको पोषण किट के साथ भावनात्मक लगाव भी दे। बैठक को सम्बोधित करते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलम चौधरी ने कहा कि आप सभी टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बने और अपने आस पास जो भी व्यक्ति टीबी के लक्षण वाला मिले उसे अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करे तथा उसकी सूचना अपने गांव के आशा बहुओं को जरूर दे। नाटक में प्रतिभाग किये स्कूली बच्चों व बच्चियों अजीत,रितिक,नन्दिनी,काजल गोंड, पायल,काजल,नीलू,दुर्गावती,अर्चना व अलका को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। अंत में प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द तिवारी द्वारा आंगतुकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्या रमावती देवी,शिक्षिका स्मिता अस्थाना,अलका पांडेय,गीता सिंह,सितारा यादव,अमित कुमार सिंह,रामछबिला उपाध्याय, छेदी सिंह,आशा बहु पुष्पा देवी ,सरोज देवी ,ममता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण पुरुष व महिला उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking