News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा‌: कृषि गोष्ठी में जैविक खेती पर दिया गया जोर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 27, 2022  |  5:21 PM

531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा‌: कृषि गोष्ठी में जैविक खेती पर दिया गया जोर WhatsApp

हाटा‌/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के चकनरायन पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान व भारतीय किसान संघ के संयुक्त तत्वावधान में कृषि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “जैविक खेती एवं पर्यावरण” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को जैविक खेती के तौर तरीके, सामाजिक व पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नयी दिशा संस्था के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि कृषक समाज की बुनियाद हैं क्योंकि अनाज का उत्पादन कर जीवन की सबसे मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति करता हैं। बढ़ती जनसंख्या के कारण अनाजों के अधिकाधिक उत्पादन के दबाव ने कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग हेतु विवश किया जिसके दुष्परिणाम स्वरूप धरती की उर्वरा शक्ति धीरे धीरे कमजोर हो रही तो अनाजों की गुणवत्ता में भी कमी आ रही और इसका प्रभाव आम जन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा। परन्तु रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव के कारण जैविक कृषि को अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक बने भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मणि ने कहा कि जैविक कृषि खेती को जहर मुक्त करने का प्रयास है। गाय के गोबर और गोमूत्र से जैविक खाद और कीटनाशक तैयार करने के तरीकों को विस्तार से समझाते हुए खेती में केचुओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। किसान जैविक कृषि से आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने कहा कि प्रकृति हमें पुरातन व्यवस्था की ओर लौटने हेतु सचेत कर रही है। आपने देशी गाय के पालन व मेड़ों पर पौधे लगाने हेतु कृषकों को जागरूक किया और सरकार द्वारा जैविक कृषि को दिए जा रहे प्रोत्साहन पर भी अपनी बात रखी।कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री नरेंद्र देव, आगंतुकों का स्वागत नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र व आभार वशिष्ठ सिंह ने किया।

इस अवसर पर नरेश गुप्ता, भभूति प्रसाद, जय प्रकाश सिंह, उदयभान प्रसाद, जोगेंद्र प्रसाद, मनीष प्रसाद, शमशेर, राम नारायण तिवारी, सरिता देवी, सती देवी, चंद्रावती देवी, रीता देवी, सलहन्ती देवी, ज्ञान्ती देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking