News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जनसंख्या नियंत्रण पर सभी करें जनसहयोग- मोहन वर्मा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 13, 2023  |  5:31 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जनसंख्या नियंत्रण पर सभी करें जनसहयोग- मोहन वर्मा WhatsApp
हाटा/कुशीनगर। नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 सरोजिनी नगर में स्थित एएनवीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केन्द्रीय संचार ब्यूरो की क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर द्वारा आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी,समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा रहें। 
बुधवार को सरोजनी नगर के मोती पाकड़ चौराहे पर स्थित कालेज पर केन्द्रिय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय उप निदेशक बीएल पाल के देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने छात्र-छात्राओं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए अधिक जनसंख्या आने वाले समय में बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। इसमें आमजन को भी अपना सहयोग देना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि अवध नरेश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना सेवा सुशासन का प्रतीक है।
प्रभारी तकनीकी सहायक मृतुंजय उपाध्याय, संतोष मिश्र, ज्ञान विक्रम सिंह, अरुण पांडेय, संपूर्णा नंद द्विवेदी सहित अन्य ने भी विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सही जवाब देने वाले 20  प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking