News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: हर घर तिरंगा में सभी का योगदान आवश्यक- सांसद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 10, 2022  |  7:20 PM

379 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: हर घर तिरंगा में सभी का योगदान आवश्यक- सांसद WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव पर आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के सम्मान एवं लोगो को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सबका योगदान आवश्यक है । उक्त बातें सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मोतीचक ब्लाक सभागार में आयोजित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा ।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सांसद ने कहा कि आज हम आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर पूरे हर्षोल्लास के साथ अमृत महोत्सव मानने जा रहे है। मा ०प्रधानमंत्री जी मा ० मुख्यमंत्री जी द्वारा बनाई योजना के अनुसार पूरे लगन के साथ लगकर अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के कार्य में हम सबको मन से लगना होगा,जिससे प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत हो सके । इस योजना को सफल बनाने में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अहम् भूमिका रहेगी! कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी है कि आने वाले राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए एवं प्रत्येक घरों में झंडा वितरण कर राष्ट्र भावना की प्रेरणा दी जाए! उन्होंने कहा कि आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर झंडा फहरा कर इस मुहिम को मजबूत करें यह कार्यक्रम किसी जाति धर्म का नहीं बल्कि राष्ट्र का कार्यक्रम है इसमें प्रत्येक भारतीय को सम्मिलित होकर एकजुटता के साथ खड़ा होकर इस पर्व को मनाना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह सोनू ने भी अपना सम्बोधन व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामकृपाल जेई ने किया । उसके पश्चात ब्लॉक सभागार में नवनिर्मित आरो प्लांट का पूजन अर्चन कर फीता काटकर सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक मोहन वर्मा ने उद्घाटन किया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मोतीचक अनिल कुमार राय, भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना, मण्डल अध्यक्ष मोतीचक रामक्यास सिंह,उदयभान कुशवाहा, ज्ञान विक्रम सिंह, रामू राव, मिडिया प्रभारी सांसद कुशीनगर निखिल उपाध्याय, एडीओ पंचायत अनवारुल सिद्दीकी, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार, एपीओ आलोक कुमार यादव,आशुतोष पाण्डेय, अखिलेश दास गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुबास पाण्डेय, अर्जुन गुप्ता, कुलदीप सिंह टाइगर,मुंशी सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष मोतीचक उमेश सिंह,ग्राम प्रधान मथौली भोला यादव, अकमल हुसैन, राजेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, विजय कुशवाहा, मृत्युञ्जय कुमार, ब्रजेश यादव, सेवालाल यादव, उग्रसेन चौहान,प्रदीप सिंह, डीबी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य लालजी तिवारी,राजू सिंह, फूलबदन यादव, छट्ठू प्रसाद सहित सैकड़ो ग्राम प्रधान गण व क्षेत्र पंचायत सदस्य गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking