News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: प्रथम निक्षय दिवस हाटा सीएचसी व पीएचसी तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मनाया गया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 15, 2022  |  6:29 PM

517 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रथम निक्षय दिवस हाटा सीएचसी व पीएचसी तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मनाया गया
  • निक्षय दिवस के दिन अधिक से अधिक टीबी रोगियों की हो पहचान-डॉ अमित
  • टीबी रोगियों के पूरे परिवार की हो स्क्रीनिंग-डॉ प्रशांत
  • पाँच नये सामान्य टीबी व एक एमडीआर मरीज की हुई पहचान,दी गयी दवा
  • पाँच टीबी रोगियों को मिला पौष्टिक आहार

हाटा/कुशीनगर।स्थानीय सीएचसी परिसर में गुरुवार को प्रथम निक्षय दिवस मनाया गया। इसमें ओपीडी के दस प्रतिशत मरीजों की टीबी जांच की गयी।पाँच नये टीबी रोगियों का उपचार शुरू किया तथा एक एमडीआर मरीज की दवा शुरू करने के लिये डीआरटीबी सेंटर जिला अस्पताल भेजा गया।साथ ही पांच टीबी रोगियों को चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स द्वारा पौष्टिक आहार दिया भी दिया गया।इस अवसर पर टीबी जागरूकता बैठक एमोटीसी डॉ अजय सिंह की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में बतैर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि निक्षय दिवस की सार्थकता तभी पूर्ण होगी जब हम इस दिन टीबी रोगियों को अधिक अधिक जाँच व उपचार तथा उनसे सम्बंधित सभी योजनाओं का लाभ दिला सके।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

डॉ अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है जिसमें सब सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि निक्षय दिवस के दिन टीबी रोगियों को सभी योजनाओं का लाभ देना है तथा अधिक से अधिक ओपीडी में आये मरीजों की जांचकर उनका उपचार शुरू करके डीबीटी योजनाओ का लाभ दिलाना है।साथ ही मरीजों की सुगर व एचआईबी की भी जांच करनी है और दिनभर की सभी गतिविधियों की इंट्री पोर्टल पर करनी है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये टीबी व छाती रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रशांत मिश्र ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि आप सभी के आस पास जो भी टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति दिखे उन्हें जांच व उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पर आने के लिये प्रेरित करें। तथा जो टीबी रोगी है उनके पूरे परिवार के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग जरूर कराये। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ वी प्रसाद ने महिलाओं में टीबी रोग से होने वाली परेशानी के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये उनसे बचाव के भी सुझाव दिये। बैठक का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। अतिथियों के प्रति आभार एसटीएस राजीव राय ने ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ विजय प्रकाश यादव,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ विनीता मौर्या,एलटी लालसाहब सिंह,विश्वामित्र गुप्ता,निधि वर्मा,सतीश सिंह,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,नीलमणी यादव,ब्रजेश उपाध्याय,अजय यादव,अरविंद सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,सुनीता उपाध्याय,स्टाफ नर्स प्रगति श्रीवास्तव,संध्या,शीतल,किरन चौहान,मंजू,ममता,रीता जयसवाल आदि उपस्थित रही।

इसी क्रम में पीएचसी महुआडीह लौगरपुर में डॉ अरशद,एल ए सतीश सिंह तथा पीएचसी सकरौली में डॉ आनन्द मणि,फॉर्मसिस्ट उमाशंकर दुबे,पीएचसी अहिरौली में डॉ मुन्ना गौड़ व एल ए अर्जुन सिंह तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर परसौनी में सीएचओ नेहा गुप्ता,डुमरी सवांगीपट्टी में प्रीति सिंह,भैसही में नीलम यादव,सोहसा मठिया में सपना पाल,कुरमौटा में रंजिता सिंह,रामपुर मिश्री में प्रतिभा यादव,मुंडेरा उपाध्याय में सीएचओ नीलम द्वारा निक्षय दिवस पर टीबी जागरूकता बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking