News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: नि:क्षय दिवस पर पांच नये टीबी रोगियों की दवा शुरूकर उन्हें पोषण की पोटली दी गयी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 15, 2023  |  6:14 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नि:क्षय दिवस पर पांच नये टीबी रोगियों की दवा शुरूकर उन्हें पोषण की पोटली दी गयी WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रतिमाह की भाँति बुधवार को स्थानीय सीएचसी परिसर में निक्षय दिवस मनाया गया। इस दौरान ओपीडी में आये मरीजों की बलगम जांच की गयी तथा अस्पताल परिसर में आये लोगों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया और उन्हें जागरूक भी किया गया।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

निक्षय दिवस के दिन जाँच में मिले पाँच नये टीबी रोगियों का उपचार भी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार व एमोटीसी डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा दवा देकर शुरुआत किया गया। इस दौरान मरीजो को सम्बोधित करते हुये प्रभारी ने कहा कि बिना चिकित्सक की सलाह के बीच मे दवा बन्द नही करना है तथा समय समय अपने नियमित रूप से अपने बलगम की जाँच कराते रहे व दवा कोर्स पूर्ण होने तक लेते रहे। एमोटीसी ने कहा कि दवा के साथ ही प्रतिमाह आप सभी द्वारा जमा किये गए बैक खाते में पांच सौ रुपये पोषण भत्ता भी दिया जायेगा। दवा पर शुरू किये गए पांचो मरीजों को गोद लिये गए व्यक्तियो द्वारा पोषण की पोटली जिसमें भुना चना,मूँगफली का दाना,गुड़,सत्तू,गजक व प्रोटीनयुक्त पाउडर दिया गया।

नगरनिवासी कपड़ा व्यवसायी अजीत यादव द्वारा तीन रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री सौपते हुये कहा कि जब तक आप सभी की टीबी की दवा चलेगी तब तक मेरे द्वारा प्रतिमाह पोषण सामग्री दी जायेगी। आप सभी नियमित दवा के साथ पोषण सामग्री का सेवन करेगे तो टीबी बीमारी को परास्त कर स्वस्थ हो जायेगे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने किया तो आगन्तुकों के प्रति आभार एसटीएस राजीव राय ने प्रकट किया। इस दौरान डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,एलटी राजकुमार चौधरी,विश्वमित्र गुप्ता,निधि वर्मा,किरन चौहान,सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरौली,महुआडीह लौगरापुर,अहिरौली बाजार पर भी निक्षय दिवस मनाया गया तथा टीबी रोग के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking