News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: हैनिमैन की जयंती पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 10, 2022  |  8:24 PM

740 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: हैनिमैन की जयंती पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजित WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। होम्योपैथी के जनक डा. हैनिमैन की 179 वीं जयंती के मौके पर रविवार को नगर स्थित मां संतोषी होम्योपैथी क्लिनिक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में गठिया,साइटिका,बबासीर,स्तन गांठ,पथरी,चर्मरोग आदि रोगों की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गईं, वहीं लगभग 200 लोगों का सूगर,ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबीन,कोलेस्ट्राल की जांच भी नि:शुल्क हुई। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ विधायक मोहन वर्मा, समाजसेवी डी के पाण्डेय और डा. राजेश मिश्र आदि ने हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, डा. राजेश मिश्र ने कहा कि होम्योपैथी पद्धति से बीमारियों के इलाज से मरीज पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, कई बाद होम्योपैथी दवाएं थोड़ा विलंब से असर करतीं हैं।परंतु इससे बीमारियों का समूल नाश हो जाता है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने होम्योपैथी के लिए डा. हैनिमैन के प्रति आभार ब्यक्त किया। डा. राजाराम पांडेय ने कहा कि गलत आहार व दिनचर्या से हम बीमारियों को न्योता देतें हैं। योग व्यायाम के साथ नियमित दिनचर्या से ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। विधायक मोहन वर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर शिवानी पांडेय, शमा परवीन, इसराक खां, विद्या विश्वकर्मा, डा. स्वेता मिश्रा, डीकेपांडेय, अशोक वर्मा,अशोक मद्धेशिया,राहुल वर्मा,बबलू जायसवाल,अजीत यादव,हरिंद्र राव,आदित्य मिश्र आदि मौजूद रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking