News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 31, 2022  |  6:48 PM

634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के गांव रामनगर में गुरूवार को निशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां संतोषी होमियोपैथिक क्लिनिक हाटा द्वारा आयोजित शिविर में डा. राजेश कुमार मिश्र ने गठिया, साइटिका, बबासीर, घुटनों के दर्द, कमर दर्द, सूगर, ब्लड प्रेसर आदि बीमारियों से ग्रसित रोगियों का इलाज किया,डा मिश्र ने बताया कि आज अधिकतर बीमारियां गलत खान पान, रहन सहन के कारण हो रही हैं। होमियोपैथिक पद्धति से बीमारियों को पूरी तरह दूर किया जा सकता है। जब कि एलोपैथिक दवाइयां त्वरित लाभ के साथ ही दुष्परिणाम भी छोड़ जाती हैं। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी डीके पांडेय ने कहा कि सभी संपन्न लोगों को समय समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाना चाहिए। जिससे गरीब व कमजोर आय वर्ग के लोगों का इलाज आसानी से हो सके।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शिविर की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद के साथ क्लीनिक की सदस्य डा.शिवानी पाण्डेय का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया,इस दौरान डा. इशराक खान, डा. शिवानी पांडेय, डा. समा परवीन, डा. बरकत अली सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर में 334 लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर निश्शुल्क इलाज कराया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking