News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: दस्तक अभियान के दौरान टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की कराये जाँच-डीटीओ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 10, 2023  |  6:47 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: दस्तक अभियान के दौरान टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की कराये जाँच-डीटीओ WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हाल में सोमवार को आगामी 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के लिये आशा,संगिनी,एएनएम,सीएचओ एवं बीएचडब्लू का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों के अंदर टीबी रोग के संभावित लक्षण दिखे। उन्हें तत्काल बलगम जाँच हेतु नजदीकी सरकारी अस्पताल पर भेजे तथा इसकी सूचना टीबी रोग पर्यवेक्षक को भी दे। जिससे उस रोगी का समुचित उपचार हो सके। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान किसी रोग के लक्षणों वाले व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम,पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करें। प्रशिक्षण में एचईओ नीलमणि यादव ने कहा कि अभियान के दौरान बुखार के रोगियों,आई.एल.आई रोगियों की सूची,क्षयरोग के लक्षण युक्त रोगियों की सूची,कुपोषित बच्चों की सूची,कुष्ठ रोगियों की सूची,फाइलेरिया के लक्षणयुक्त रोगियों की सूची को ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्वास्थ्य,स्वच्छता एव पोषण समिति,संचारी रोगों ए ई एस की समूह बैठक सहित अन्य बैठकों को सम्पादित करे।

प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि टीबी युक्त लक्षणों वाले व्यक्तियों एवं उनके परिवार की जांच अवश्य करवाये तथा उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी अवश्य दे। कार्यक्रम को एसटीएस राजीव राय,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,एलटी राजकुमार चौधरी,राजेश पांडेय ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान धर्मेन्द्र गौड़,राजेश ओझा,हरिश्चंद्र गौड़,कार्तिकेय पाण्डेय,शाहजहां खातून,नीरज पांडेय,रम्भा देवी,सुमन यादव,कुमकुम कुशवाहा,प्रतिभा ओझा, सहित समस्त आशा बहुएं उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking