News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के अब्दुल हमीद का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2023  |  6:50 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के अब्दुल हमीद का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित

पडरौना/कुशीनगर। सोमवार को पडरौना ब्लॉक के जंगल अमवा ग्रामसभा में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सभी न्याय पंचायतों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के लिए जंगल अमवा निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अब्दुल हमीद अंसारी का नाम प्रस्तावित किया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी प्रत्येक ब्लॉक प्रत्येक न्याय पंचायत और प्रत्येक बूथ पर अपने मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर रही है जिसमें हर वर्ग के लोगों को और खासतौर से युवाओं पर विशेष ध्यान है। जिस प्रकार राहुल गांधी देश के हर वर्ग से मिल रहे हैं और उन्हें सम्मान दे रहे हैं। उसी प्रकार कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में भारत के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व शामिल हो रहा है साथ ही 2024 का चुनाव मजबूत संगठन के साथ कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा संगठन की मजबूती के लिए, कार्यकर्ताओं में विश्वास और संगठन के प्रति समर्पण होना आवश्यक है। यदि कार्यकर्ता संगठन में विश्वासपात्र और संगठनात्मक मूल्यों के पक्षधर हैं, तो वे संगठन के लिए अधिक मेहनत करने और संगठन के मान्यताओं को प्रदर्शित करने को तैयार होते हैं।

फाजिलनगर ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ओम प्रकाश गुप्ता पडरौना विधानसभा प्रभारी मोहम्मद जहीरूद्दीन देश दीपक मिश्रा अनिल यादव आर्यन बाबू संजय गौड़ शौकत अंसारी संजय यादव अयूब अंसारी इनायत अली फैयाज आलम अशोक पटेल शिवकुमार मनशफ अंसारी अनवर अली आदि सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking