Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: नसरूल्लाह अंसारी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 10, 2023, 6:45 PM IST • अब तक 196 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • 2024 में बनेगी कांग्रेस की सरकार:नसरूल्लाह

कुशीनगर। कांग्रेस पार्टी ने नेतृत्व के लिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने नसरूल्लाह अंसारी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके कार्य व्यवहार व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

जिले के रामकोला विधानसभा अंतर्गत सपहा महतो अंसारी टोला के वरिष्ठ नेता नसरूल्लाह अंसारी को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम व प्रदेश उपाध्यक्ष ख़्वाजा गुड्डू को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से उन पर विश्वास जताया है। उस तरह पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा से पद का निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी में ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को जोड़ने व पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है।

Advertisement

इसके लिए एखलाक अहमद, आफताब आलम,भगवंत यादव,जुल्फिकार अंसारी, फिरोज अंसारी,डॉक्टर रमजान अली,ग्राम प्रधान मुन्ना अंसारी सहित आदि लोगों ने बधाई दी है ।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi