हाटा/कुशीनगर | स्थानीय उपनगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक पवन केडिया ने पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया एवं आशा कार्यकर्ताओं में बच्चों के लिए लगभग 800 दवा किट वितरण किया जिसमें 0 से लेकर 1 वर्ष, 1वर्ष से 5वर्ष व 5वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों की लिये अलग-अलग दवा किट की उपलब्धता सरकार के द्वारा कराया गया है। आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गांव-गांव घर-घर जाकर बच्चों को दवा किट बाटेंगी। विधायक ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए हमारी सरकार युध्दस्तर पर तैयार है। कोरोना के दृष्टिगत हाटा पीकू सेंटर पर 5-5 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर डा एल बी यादव, डा अजय सिंह,रजनीश बर्नवाल, आनन्द वर्मा, शिवनाथ वर्मा, विकास तिवारी अन्य मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…