News Addaa WhatsApp Group Join करें

पहली बारिश में ही उधड़ी खड्डा-पनियहवा मार्ग खुल गई गुणवत्ता की पोल, हिचकोले खा रहे वाहन!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 6, 2021  |  10:51 AM

1,433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पहली बारिश में ही उधड़ी खड्डा-पनियहवा मार्ग खुल गई गुणवत्ता की पोल, हिचकोले खा रहे वाहन! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा से पनियहवा एनएच 727 को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क खड्डा- पनियहवा मार्ग बनने के कुछ माह बाद ही गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क के बीच- बीच में बडे बडे गढ्डे नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इस सड़क को अविलम्ब दुरूस्त करने की मांग की है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

महाराजगंज जनपद समेत खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख सड़क के रूप में खड्डा परियहवा मार्ग सुगम है, लेकिन मानक के विपरीत बनने के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रतिदिन सायकिल व मोटरसाइकिल वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, भाजपा के मण्डल महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय, पनियहवा निवासी नागेंद्र दुबे का कहना है कि ब्लॉक व तहसील मुख्यालय पर आने- जाने के लिए प्रमुख मार्ग मरम्मत के साथ ही गड्ढे में तब्दील है। बर्ष भर से ऊपर हो गए यह सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस मार्ग से सैकड़ों वाहन प्रतिदिन आते जाते रहते हैं। नर्वदा पाठक का कहना है कि सड़क जगह-जगह टूटने से कुछ दिन पूर्व जखनियां चौराहे के समीप ट्राली पलटने से पूर्वांचल बैंक छितौनी के फील्ड ऑफिसर की असमय मौत हो गई थी। प्रबुद्ध कुमार, सन्तोष यादव, यादव लाल साहनी, मनोज सिंह, दयानिधि मणि त्रिपाठी, एडवोकेट अवधेश यादव, सरतेज यादव आदि ने सड़क मरम्मत की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking