News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: संत गणिनाथ सामाजिक जागृति व राजनैतिक चेतना रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 7, 2021  |  5:42 PM

1,013 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संत गणिनाथ सामाजिक जागृति व राजनैतिक चेतना रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हाटा नगर व क्षेत्र के ढाढा सुकरौली में बिहार के वैशाली जनपद के पल्लवैया से संत शिरोमणी बाबा गणिनाथ जी महाराज के भव्य झांकी के साथ निकली संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा के पहुंचने पर अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के पदाधिकारी विधायक पवन केडिया, नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

मंगलवार को हाटा नगर में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा द्वारा निकले चेतना रथ को लेकर अभामवैस के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता को समाजसेवी राजू मद्धेशिया, जितेंद्र मद्धेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया,अजय मद्धेशिया,सोनू मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया सहित दर्जनों लोगों ने फूलमालाओं से लाद कर बाबा गणिनाथ जी महाराज के झांकी का विधिवत पूजन किया और पूरे नगर में भ्रमण कर बाबा गणिनाथ जी महाराज के गगनभेदी जयकारे लगाए।अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि रथ यात्रा यूपी के 26 जनपदों का भ्रमण करेगी। जिससे मद्धेशिया समाज की राजनीतिक और सामाजिक चेतना बढ़ेगी। साथ ही राजनीतिक दलों से भी समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए सीधी बात होगी। मद्धेशिया वैश्य समाज अब किसी का पिछलग्गू नहीं रहेगा उन्होंने रथयात्रा की सफलता के लिए समाज के लोगों द्वारा रही मदद के लिए सभी को धन्यवाद दिया।और कहा कि रथ यात्रा आगामी 21 सितंबर तक पूर्वांचल के सभी जनपदों का भ्रमण करने के बाद संत सरयूदास जी महाराज अनाथ आश्रम करजौली मऊ पहुंचकर समाप्त होगा।इस दौरान मनीष मद्धेशिया, जितेंद्र मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया, अरविन्द मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया, आनंद मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया,उदय मद्धेशिया, अंकित मद्धेशिया, गणेश मद्धेशिया सहित दर्जनों लोग रथयात्रा में शामिल रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking