Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

हाटा: हाइकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jan 9, 2026, 6:48 PM IST • अब तक 265 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • प्रशासन ने पोखरी की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

हाटा/कुशीनगर। पोखरी की जमीन पर अतिक्रमण कर बनवाए गये तीन पक्के मकानों को तहसील प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से ढ़हा दिया।

रामपुर पौटवा निवासी संजय सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल कर बताया था कि गांव की पोखरी संख्या 154 रकबा 0.733 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा कर कुछ लोग अवैध मकान बना लिए हैं। जिससे गांव में जलनिकासी की समस्या के साथ ही जलसंरक्षण में भी कठिनाई आ रही है। हाइकोर्ट के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने पोखरी की जमीन की पैमाइश कराया तो गांव के आदया सिंह, गंगा सिंह व मुनेब गौड़ द्वारा बनवाए गये पक्के मकान पोखरी की जमीन में पाये गये।

Advertisement

अवैध कब्जा धारकों को नोटिस देने के बाद भी अवैध कब्जा नही हटा तो शुक्रवार की दोपहर बाद नायब तहसीलदार सुनील सिंह, मय फोर्स जेसीबी लेकर पहुंचे और पोखरी की जमीन पर बने तीनों मकानों को पैमाइश के बाद बने अबैध मकानों को जेसीबी से गिरा दिया गया।

लेखपाल, चंद्रप्रकाश सिंह, राधेश्याम सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi