हाटा/कुशीनगर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर रोड सेफ्टी कार्यक्रम में वाहन चालकों का हेल्थ चेकअप व नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया।
इस दौरान यात्रीकर अधिकारी अनिल तिवारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने मौजूदा लोगों से सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के साथ जुड़ने की अपील की। एनएचएआई के महाप्रबंधक आई के सिंह ने कहा कि जीवन से जरूरी कुछ नहीं है।
अपने परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों को समझें और यातायात के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। यदि सड़क पर कोई घायल व्यक्ति दिखता है तो उसकी मदद अवश्य करें और एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही उसे उपचार को अस्पताल जरूरी पहुंचाएं।परीक्षण कैम्प में कुल 45 वाहन चालकों का हेल्थ चेकअप व नेत्र परीक्षण किया गया।जहां 19 चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई।
इस टोल मैनेजर ऋषिकेश सिंह, संभागीय निरीक्षक प्रदीप यादव,डा सुमंत कुमार,डा रमेश, पुरुषोत्तम पासवान, मनोज कुमार व संगीता गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…