हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड ढाढा चौराहे पर लगे हाई मास्क लाइट मरम्मत के अभाव में बीते एक माह से खराब पड़ा है। उक्त हाई मास्क लाइट पूर्व विधायक रमापति गौड़ ने अपने निधि से लगवाया था। लाइट लगने से शाम के समय लोगों को इससे काफी फायदा मिलता है। वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से ये भी कारगर है तथा इसके लगने से चौराहे का भी रौनक बढा हैं। लेकिन हाई मास्क एक महिने से खराब हो गया है। पूर्व प्रधान रमेश मद्धेशिया, अनिरुद्ध मिश्र, भागीरथी गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, ईश्वर,नंदू सिंह, गुड्डू मद्धेशिया,प्रेम मद्धेशिया,राम प्रवेश, राजकिशोर बर्नवाल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने उक्त लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग अधिकारियों से की है। इस संबंध में ईओ हाटा अजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही हाई मास्क लाइट की मरम्मत कराया जाएगा।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…