हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के शिवराज पुर में पंडित बंडिल तिवारी के नेतृत्व में रविवार को बिशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पूर्व बिधायक पवन केडिया रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुर्व विधायक पवन केडिया ने कहा कि युवा शक्ति संगठित होकर कार्य करे तो कोई ऐसा कार्य नही जो न हो सके।जिस ओर युवा शक्ति चल दे तो कोई भी शक्ति सामने टिक नही सकती है बशर्ते शक्ति अगर अनुशासित रहे अगर युवा शक्ति अनुशासन हिनता,करेगी तो उस शक्ति का कोई मतलव नहीं है, इसलिए युवा अनुशासित रहे और डटकर सामंतवादी शक्ति का सामना करें।हम राम कृष्ण के बंशज है उनके सिद्धांतों पर चलते हैं अत्याचार और अधर्म का साथ कभी नहीं देते हैं।हम न्याय और धर्म का पक्ष लेते हैं।हम बसुधैव कुटुम्बकम का कामना करते हैं। नौजवान युवा पीढी संगठित हो जाए तो सामंतवादी शक्ति कही टिकेगी नहीं इसलिए संगठन में ही शक्ति है और इसलिए संगठन में अनुशासन होना चाहिए।
इस कार्यक्रम को दिनेश पांडेय सुधाकर शर्मा,बिबेक पांडेय,मंटू बाबा,बिश्वास मणि,नितिश यादव, आनन्द मणि,आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय और संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।
इस दौरान राजन सिंह, उपेंद्र राल, कुंदन सिंह,बिकास कसौधन,रोशन सिंह, बृजेश त्रिपाठी,गुलाब सिंह,अंय मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम के आयोजक बंडिल तिवारी ने सभी आगंतुक के प्रति आभार व्यक्त किया।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…