Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

हाटा: संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोपल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 23, 2024, 6:10 PM IST • अब तक 228 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोपल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम इंटर-हाउस प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने-अपने हाउस के लिए प्रतिभाग किया।

सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के छात्रों द्वारा प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद गायन, नृत्य, स्किट और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर एन मेरी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्र छात्राओं में पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में विकास करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और टीम भावना का विकास होता है। यह कार्यक्रम छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

Advertisement

इस अवसर पर जूरी सदस्यों में सिस्टर जॉनसी, सिस्टर निकिता, फादर रूबल तथा मिस नैंसी राव वाइस प्रिंसिपल सिस्टर क्रिस्टीना,शिक्षक मनोज सिंह, प्रियंका बर्नवाल, सपना सिंह, मिथुन कुमार, दीप शंकर दुबे, रागिनी त्रिपाठी, सत्येंद्र द्विवेदी, सुंदर कुमार गुप्ता, प्रिया सिंह, अमरीश मिश्रा और विनीत दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi