हाटा/कुशीनगर। त्वरित न्याय दिलाने को लेकर आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस अपने उद्देश्यों से भटका हुआ दिख रहा है। यदि ऐसा नहीं होता तो शनिवार को आयोजित इस दिवस पर आये कुल 38 मामलों में से सिर्फ 5 ही निस्तारित नहीं होते । वहीं इस दिवस पर लेखपाल संघ ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस अपने निर्धारित समय से उपजिलाधिकारी वरुण पाण्डेय की अध्यक्षता में शुरु हुआ। इस दौरान चन्द्रशेखर चौहान निवासी देवरिया देहात ने स्थगन आदेश का पालन कराये जाने का शिकायती पत्र सौंपा तो वहीं उर्मिला देवी निवासी सतभरिया महुअवां पात्र गृहस्थी में नाम दर्ज कराने के लिए अपनी अर्जी दे न्यायकी गुहार लगायी। विनोद कुमार मिश्र निवासी भिस्वा मठवाल सूरजगिरी ने चकमार्ग पर खड़न्जा कराने को लेकर अपनी शिकायती पत्र सौंपा वही सुमित्रा देवी निवासी जोगीबीर ने अपने खिलाफ हुए जालसाजी को लेकर अपनी फरियाद की। इस तरह से कुल38 मामले आये। इन मामलों में राजस्व के 23,पुलिस के 6,विकास 7 तथा अन्य 2 रहे। मौके पर राजस्व के 5 मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को निस्तारण के संबन्धित विभागोंकोसौंपदिया गया। वहीं दूसरीतरफ लेखपाल संघ ने ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पर जूम मीटिंग कराये जाने को लेकर दिये गये आदेश पर अपनी आपत्ति जताते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान सीओ कुंदन सिंह, अपर एसडीएम मोहम्मद जफर, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, लेखपाल संजीवन मिश्रा, नितिन उपाध्याय, हरिशंकर सिंह, चंद्रहास सिंह, किशोरी लाल, अमित कुमार, बीईओ मोतीचक जेपी मौर्य सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…