हाटा/कुशीनगर | उपजिलाधिकारी हाटा प्रमोद कुमार तिवारी ने अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगर के सोनबरसा स्थित एक निजी भवन में किराए पर चल रहे उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में स्थानांतरित करने कराने का अनुरोध किया है।
एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय हाटा वर्ष 2014 से किराए के भवन में तहसील परिसर से एक किलोमीटर दूर सोनबरसा में चल रहा है तहसील भवन व उप निबंधक कार्यालय के बीच दूरी होने के कारण अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों को मुवक्किलों को जमीन की रजिस्ट्री कराने में काफी कठिनाई होती है।नये निबंधक कार्यालय के भवन के निर्माण होने तक रजिस्ट्री कार्यालय को किराए के भवन से हटाकर तहसील परिसर स्थित उप कोषागार में स्थानांतरित करने हेतु निर्देश देने का निवेदन किया है।वहीं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने भी उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थापित करने की उच्चाधिकारियों को पत्र देकर मांग किया है।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…