हाटा/कुशीनगर। नगर मे स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन के बैनर तले अभिकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। जिससे शाखा पर वीमा व्यवसाय सम्बंधित सभी कार्य ठप रहा ।
वरिष्ठ अभिकर्ता अजय पांडेय ने कहा कि कंपनी अभिकर्ताओं के कमीशन में कटौती कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीवन बीमा को यहां तक पहुंचाने में अभिकर्ताओं ने अपना खून पसीना एक किया है। लेकिन केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते अभिकर्ताओं के कमीशन में भारी कटौती की जा रही है। अभिकर्ताओं ने बीमा कार्यकर्ताओं को पेशेवर के रूप में मान्यता देने, 20 लाख तक ग्रेज्युटी बढ़ाने, अंशदायी पेंशन योजना लागू करने, समूह बीमा को बढ़ाने, अभिकर्ता कल्याण कोष स्थापित करने, पालिसियों से जीएसटी हटाने, प्रस्तुत दस्तावेजों के लिए पावती प्रदान करने, बीमाधारकों का बोनस बढ़ाने की मांगे रखीं। मांगे पूरी न होने पर 30 नवम्बर के बाद फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान अभिकर्ता सत्यनारायण शुक्ला, प्रमोद मिश्र, संगम तिवारी, पारस चौहान, राकेश वर्नवाल,ओमप्रकाश तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह ,बृजेश तिवारी,अजय कुमार मिश्र, राजीव त्रिपाठी, योगेंद्र वर्नवाल, डीएन मिश्र नमन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…